Tech Tonic with Munzir cover art

Tech Tonic with Munzir

Tech Tonic with Munzir

By: Aaj Tak Radio
Listen for free

Summary

Ever wondered what's brewing in the ever-evolving tech realm? Brace yourselves, for tech virtuoso Munzir Ahmad, a seasoned tech journalist, will be your weekly guide in this sensational podcast. Each week, he'll unravel the mysteries of how technology can either smoothen your journey through life or throw you into a whirlwind of challenges. He'll take you on a voyage to explore the uncharted waters of the future.

In Tech Tonic, you can expect nothing less than a full-blown injection of trailblazing technology every week. But, alongside these revolutions, the tech world poses daily enigmas that could shatter your world completely. When will your intimate conversations inadvertently become public knowledge? When might your video calls turn into tools of extortion? When could your identity be stealthily swiped? These questions loom like shadows because, every day, countless individuals fall victim to unforeseen tech pitfalls. In this captivating podcast, the future of technology, along with tips and the intricacies of cybersecurity, will be unveiled each and every weekend. Stay tuned for an exhilarating ride through the fascinating world of tech!

टेक जर्नलिस्ट टेक की दुनिया में क्या चल रहा है इसकी ख़बर तो होगी ही. टेक जर्नलिस्ट मुन्ज़िर अहमद इस पॉडकास्ट में आपको हर हफ़्ते ये बताएंगे — किस तरह से टेक्नोलॉजी आपकी लाइफ़ आसान और मुश्किल बना सकती है और फ्यूचर में क्या आने वाला है. हर हफ्ते आपको Tech Tonic में मिलेगा ग्राउंडब्रेकिंग टेक का पूरा डोज़. बदलाव के साथ साथ टेक की दुनिया में हर दिन ऐसे चैलेंजेज हैं जो आपकी ज़िंदगी पूरी तरह बर्बाद कर सकते हैं. कब आपके बेडरूम की बातें लीक हो जाएँ, कब आपका वीडियो कॉल स्कैमर्स के लिए ब्लैकमेलिंग टूल बन जाए, कब आपकी आईडेंटिटी ही चोरी हो जाए, कोई पता नहीं. क्योंकि हर दिन देश में हज़ारों लोग विक्टिम बन रहे हैं. इस पॉडकास्ट में फ्यूचर टेक, टिप्स से लेकर साइबर सिक्योरिटी से जुड़ी चीजों से जुड़ा डोज़ मिलेगा...हर मंगलवार.Copyright © 2026 Living Media India Limited
Episodes
  • ऐसा क्या था AC में जो Blast हुआ और पूरा घर जल गया? Delhi Fire Explained: Tech Tonic
    May 6 2026
    दिल्ली के विवेक विहार में हुए दर्दनाक हादसे के बाद एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है — क्या AC अब लोगों की जान लेने लगा है?

    इस एपिसोड में हमने विस्तार से समझाया है:

    - AC में आग क्यों लगती है?
    - Short Circuit और Gas Leak कितने खतरनाक हैं?
    - Outdoor Unit कहाँ लगाना चाहिए?
    - Smart Door Lock कैसे जानलेवा बन सकता है?
    - AC Blast और Fire से बचने के लिए क्या सावधानियाँ जरूरी हैं?
    - कौन सी गलतियाँ सबसे ज्यादा लोग करते हैं?

    साथ ही जानिए R32 गैस, वायरिंग, इंस्टॉलेशन और पुरानी AC मशीनों का असली खतरा।

    अगर आपके घर में AC लगा है, तो यह वीडियो आपके और आपके परिवार के लिए बेहद जरूरी है।

    एपिसोड को शेयर जरूर करें ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक यह जानकारी पहुँच सके।

    Produced by : Suraj Singh
    Show More Show Less
    15 mins
  • 1.5 लाख का Xiaomi फोन? Xiaomi 17 Ultra Review : Tech Tonic
    Apr 29 2026
    आज के इस एपिसोड में हम बात कर रहे हैं Xiaomi के सबसे प्रीमियम फोन Xiaomi 17 Ultra की, जिसकी कीमत लगभग ₹1.5 लाख तक जाती है.

    क्या Xiaomi अब बजट ब्रांड से प्रीमियम सेगमेंट में एंट्री कर चुका है?

    इस एपिसोड में जानिए:

    * Xiaomi 17 Ultra के कैमरा फीचर्स (Leica lens, 200MP telephoto)
    * DSLR जैसा camera grip और उसका असली use-case
    * 8K वीडियो, 4K 120fps और camera performance
    * Snapdragon 8 Elite Gen 5 की performance
    * क्या ये iPhone और Samsung को टक्कर दे सकता है?
    * क्या ₹1.5 लाख में ये फोन लेना सही है?

    अगर आप photography, videography या premium Android फोन लेने का सोच रहे हैं, तो ये वीडियो आपके लिए है.

    जानिए क्या Xiaomi 17 Ultra वाकई worth it है या सिर्फ hype.

    Produced by : Suraj Singh
    Video Editor : Saurav Kaushal
    Show More Show Less
    14 mins
  • Apple में 15 साल बाद बड़ा उलटफेर! साथ ही जानें Mythos AI के बारे में जिससे पूरी दुनिया डरी हुई है : Tech Tonic
    Apr 22 2026
    Welcome back to Tectonic with Munzir! आज के एपिसोड में हम दो ऐसी खबरों पर चर्चा करेंगे जिन्होंने टेक जगत को हिला कर रख दिया है।

    15 साल बाद Apple में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है - टिम कुक (Tim Cook) ने इस्तीफा दे दिया है और जॉन टर्नस (John Ternus) कमान संभालने वाले हैं। क्या अब iPhone का डिजाइन पूरी तरह बदल जाएगा? क्या हमें जल्द ही फोल्डेबल आईफोन देखने को मिलेगा?

    साथ ही, हम बात करेंगे एंथ्रोपिक (Anthropic) के उस रहस्यमयी AI मॉडल 'मीथोस' (Mythos) की, जिसे कंपनी रिलीज करने से भी डर रही है। इसे एआई का 'Oppenheimer Moment' क्यों कहा जा रहा है? और क्यों अमेरिकी एजेंसी NSA इसका इस्तेमाल कर रही है? जानने के लिए देखें यह पूरा एपिसोड।

    Produced by : Suraj Singh
    Show More Show Less
    15 mins
adbl_web_anon_alc_button_suppression_c
No reviews yet