• हीट वेव का हमला! धूप में निकलने से पहले ये उपाय कर लिया तो नहीं लगेगी लू: हेलो डॉक्टर
    May 3 2026
    हीट वेव क्या होती है? सामान्य गर्मी और हीट वेव में क्या फर्क है? किन महीनों में हीट वेव का खतरा सबसे ज्यादा रहता है? हीट वेव के पीछे मुख्य कारण क्या हैं? हीट वेव का शरीर पर क्या असर पड़ता है? हीट स्ट्रोक क्या होता है और इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं? किन लोगों को हीट वेव से सबसे ज्यादा खतरा होता है? अगर किसी को हीट स्ट्रोक हो जाए तो तुरंत क्या करना चाहिए? हीट वेव से बचने के लिए आम लोगों को क्या-क्या सावधानियाँ रखनी चाहिए? दिन के किस समय बाहर निकलने से बचना चाहिए? क्या सिर्फ पानी पीना काफी है या ORS/नमक-चीनी का घोल भी जरूरी है? कपड़ों और खान-पान में क्या बदलाव करने चाहिए? क्या भारत के शहर इस बढ़ती गर्मी के लिए तैयार हैं? क्या लू लगना और हीट स्ट्रोक एक ही चीज़ हैं? ग्रामीण और शहरी इलाकों में हीट वेव का असर कैसे अलग होता है? ऐसे सभी सवालों के जवाब जानिए हेलो डॉक्टर के इस एपिसोड में फोर्टिस हॉस्पिटल मानेसर के इंटरनल मेडिसिन डिपार्टमेंट की डायरेक्टर डॉक्टर स्वाति माहेश्वरी से.

    What is a heat wave? What is the difference between normal heat and a heat wave? In which months is the risk of heat waves the highest? What are the main causes behind heat waves? How does a heat wave affect the human body? What is heat stroke and what are its early symptoms? Who is most at risk during a heat wave? If someone gets heat stroke, what should be done immediately? What precautions should people take to stay safe during a heat wave? At what time of the day should we avoid going outside? Is drinking only water enough, or should we also take ORS or salt-sugar solution? What changes should we make in our clothing and diet? Are Indian cities prepared for rising heat? Are “loo” and heat stroke the same thing? How is the impact of heat waves different in rural and urban areas? Find answers to all these questions in this episode of Hello Doctor, with Dr. Swati Maheshwari, Director of Internal Medicine at Fortis Hospital, Manesar.

    Host/Producer: Atul Tiwari
    Sound: Rohan
    Show More Show Less
    27 mins
  • बार-बार थकान, जोड़ों में दर्द? हो सकता है लूपस! लक्षण, कारण और इलाज जानिए: हेलो डॉक्टर
    Apr 26 2026
    लूपस क्या होता है? क्या लूपस एक ऑटोइम्यून बीमारी है? इसका मतलब क्या होता है? भारत में लूपस कितना आम है? किन लोगों में लूपस होने का खतरा ज्यादा होता है? क्या लूपस और दूसरी ऑटोइम्यून बीमारियाँ साथ में हो सकती हैं? लूपस के शुरुआती लक्षण क्या होते हैं? क्या लूपस के लक्षण हर मरीज में अलग-अलग हो सकते हैं? चेहरे पर जो तितली जैसा रैश आता है, वो क्या होता है? किन लक्षणों को लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं? लूपस होने का मुख्य कारण क्या है? क्या यह बीमारी जेनेटिक होती है? क्या तनाव, धूप या इंफेक्शन से लूपस ट्रिगर हो सकता है? लूपस की पहचान कैसे होती है? कौन-कौन से टेस्ट जरूरी हैं? क्या लूपस को पहचानने में देरी होती है? क्यों? क्या लूपस पूरी तरह ठीक हो सकता है? इसका इलाज कैसे किया जाता है? क्या मरीज सामान्य जिंदगी जी सकता है? दवाओं के साइड इफेक्ट्स क्या हो सकते हैं? क्या लूपस में बाल झड़ना स्थायी होता है या वापस आ सकते हैं? लूपस के मरीजों को क्या-क्या परहेज करना चाहिए? क्या डाइट और एक्सरसाइज से फर्क पड़ता है? धूप से बचाव कितना जरूरी है? क्या लूपस जानलेवा हो सकता है? किन अंगों पर इसका सबसे ज्यादा असर पड़ता है? गर्भावस्था में लूपस का क्या प्रभाव पड़ता है? स्टेरॉयड दवाओं को लेकर लोगों में डर होता है क्या ये सही है? मरीज और उसके परिवार को मानसिक रूप से कैसे तैयार रहना चाहिए? समाज में लूपस को लेकर जागरूकता कितनी है? ऐसे सभी सवालों के जवाब जानिए Dr. Danveer Bhadu (Assistant Professor, Department of Rheumatology, AIIMS, New Delhi) से.

    होस्ट/प्रड्यूसर : अतुल
    साउंड मिक्स : रोहन

    What is lupus? Is lupus an autoimmune disease? What does that actually mean? How common is lupus in India? Who is at higher risk of developing lupus? Can lupus occur along with other autoimmune diseases? What are the early symptoms of lupus? Can symptoms vary from patient to patient? What is the butterfly-shaped rash that appears on the face? Which symptoms are often ignored by people? What is the main cause of lupus? Is it a genetic disease? Can stress, sunlight, or infections trigger lupus? How is lupus diagnosed? What tests are required? Is there often a delay in diagnosis—and why? Can lupus be completely cured? How is it treated? Can patients live a normal life? What are the possible side effects of medications? Is hair loss in lupus permanent, or can hair grow back? What precautions should lupus patients take? Do diet and exercise make a difference? How important is protection from sunlight? Can lupus be life-threatening? Which organs are most affected? What impact does lupus have during pregnancy? There is often fear around steroid medications—is that justified? How should patients and their families prepare mentally? How much awareness is there about lupus in society? Get answers to all these questions from Dr. Danveer Bhadu (Assistant Professor, Department of Rheumatology, AIIMS, New Delhi).

    Host/Producer: Atul
    Sound Mix: Rohan
    Show More Show Less
    30 mins
  • गले के दर्द और टॉन्सिल में क्या फर्क है? टॉन्सिल में सूजन का कारण, लक्षण और इलाज जानिए : हेलो डॉक्टर
    Apr 19 2026
    टॉन्सिल क्या होते हैं और शरीर में इनका काम क्या है? क्या टॉन्सिल कोई बीमारी है या शरीर का सामान्य हिस्सा? बच्चों में टॉन्सिल की समस्या ज़्यादा क्यों होती है? टॉन्सिल में सूजन किन कारणों से होती है? क्या यह ज़्यादातर वायरल होता है या बैक्टीरियल? बार-बार टॉन्सिल होने के पीछे क्या वजह हो सकती है? क्या ठंडी चीजें (आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक) सच में टॉन्सिल बढ़ाती हैं या यह मिथ है? टॉन्सिल के सामान्य लक्षण क्या होते हैं? गले में दर्द और टॉन्सिल में कैसे फर्क करें? कब हमें समझना चाहिए कि यह सीरियस हो रहा है? क्या टॉन्सिल में बुखार और कान दर्द भी हो सकता है? डॉक्टर टॉन्सिल की पहचान कैसे करते हैं? क्या कोई टेस्ट ज़रूरी होता है? टॉन्सिल का इलाज कैसे किया जाता है घर पर और मेडिकल दोनों तरीके? क्या हर बार एंटीबायोटिक लेना जरूरी होता है? बार-बार होने पर क्या लॉन्ग-टर्म ट्रीटमेंट होता है? किन मामलों में टॉन्सिल ऑपरेशन जरूरी हो जाता है? क्या टॉन्सिल हटाने से इम्यूनिटी पर असर पड़ता है? ऑपरेशन के बाद रिकवरी में कितना समय लगता है? क्या बड़े लोगों के लिए भी यह सर्जरी सुरक्षित है? क्या ठंडा पानी पीने से टॉन्सिल बढ़ जाते हैं? क्या टॉन्सिल होने पर हमेशा ऑपरेशन ही एकमात्र उपाय है? क्या घरेलू नुस्खे सच में असर करते हैं? टॉन्सिल से बचाव के लिए रोजमर्रा में क्या सावधानियां रखनी चाहिए? ऐसे स्भी सवालों के जवाब जानिए, फोर्टिस ग्रेटर नोएडा के ENT डॉक्टर अनिल कुमार राय से. होस्ट/प्रड्यूसर : अतुल तिवारी साउंड मिक्स : रोहन What are tonsils, and what is their function in the body? Are tonsils a medical condition, or are they a normal part of the body? Why do children tend to experience tonsil-related issues more frequently? What causes tonsils to become inflamed? Is this condition primarily viral or bacterial in nature? What could be the underlying reasons for recurrent tonsil problems? Do cold items (such as ice cream or cold drinks) genuinely aggravate tonsils, or is this merely a myth? What are the common symptoms associated with tonsil issues? How can one distinguish between a general sore throat and a tonsil-related condition? At what point should one recognize that the condition is becoming serious? Can tonsil issues also be accompanied by fever and ear pain? How do doctors diagnose tonsil-related conditions? Are any specific diagnostic tests required? How are tonsil conditions treated—both through home remedies and medical interventions? Is it necessary to take antibiotics every time? If the condition recurs frequently, is there a long-term treatment plan available? In which specific cases does surgery to remove the tonsils become necessary? Does the removal of tonsils have any impact on one's immunity? How long does the recovery process typically take following the surgery? Is this surgical procedure safe for adults as well? Does drinking cold water actually aggravate tonsils? Is surgery always the only viable solution when one suffers from tonsil issues? Do home remedies truly prove effective? What daily precautions should be taken to prevent tonsil-related problems? Get answers to all these questions and more from Dr. Anil ...
    Show More Show Less
    21 mins
  • सिगरेट-गुटखा से पक्का होगा गले का कैंसर? आवाज़ बदलना है बीमारी का संकेत? जानिए इलाज : हेलो डॉक्टर
    Apr 12 2026
    थ्रोट कैंसर क्या होता है? यह शरीर के किन हिस्सों को प्रभावित करता है? क्या यह एक ही तरह का कैंसर है या इसके अलग-अलग प्रकार होते हैं? थ्रोट कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या होते हैं? गले में खराश या आवाज बैठना कब चिंता की बात हो सकती है? निगलने में दिक्कत या गले में गांठ! इन संकेतों को लोग अक्सर नजरअंदाज क्यों करते हैं? थ्रोट कैंसर के मुख्य कारण क्या हैं? क्या सिर्फ धूम्रपान करने वालों को ही यह होता है? शराब और HPV वायरस का इसमें कितना योगदान है? क्या प्रदूषण या खान-पान भी जिम्मेदार हो सकते हैं? थ्रोट कैंसर की जांच कैसे की जाती है? बायोप्सी क्या होती है और यह क्यों जरूरी है? क्या कोई आसान टेस्ट है जिससे जल्दी पता चल सके? थ्रोट कैंसर का इलाज किन-किन तरीकों से होता है? सर्जरी, रेडिएशन और कीमोथेरेपी में क्या फर्क है? क्या इलाज के बाद आवाज या बोलने की क्षमता प्रभावित होती है? इलाज के दौरान मरीज को किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है? क्या थ्रोट कैंसर पूरी तरह से रोका जा सकता है? किन आदतों से इसका खतरा कम किया जा सकता है? क्या HPV वैक्सीन इससे बचाव में मदद करती है? ऐसे सभी सवालों के जवाब जानिए शारदा हॉस्पिटल के ऑनकोलजिस्ट Dr. Anil Thakwani से.

    प्रड्यूसर/होस्ट : अतुल तिवारी
    साउंड मिक्स : रोहन

    What is throat cancer? Which parts of the body does it affect? Is it a single type of cancer, or are there different kinds? What are the early symptoms of throat cancer? When should a sore throat or a hoarse voice become a cause for concern? Difficulty in swallowing or a lump in the throat—why do people often ignore these warning signs? What are the main causes of throat cancer? Does it only affect smokers, or are there other risk factors? How much do alcohol and the HPV virus contribute? Can pollution or dietary habits also play a role? How is throat cancer diagnosed? What is a biopsy, and why is it important? Is there any simple test that can help detect it early? What are the treatment options for throat cancer? What is the difference between surgery, radiation therapy, and chemotherapy? Does treatment affect a person’s voice or ability to speak? What challenges do patients face during treatment? Can throat cancer be completely prevented? Which habits can help reduce the risk? Does the HPV vaccine offer protection? Find answers to all these questions with oncologist Dr. Anil Thakwani from Sharda Care Hospital.

    Producer/Host: Atul Tiwari
    Sound Mix: Rohan
    Show More Show Less
    24 mins
  • मोहम्मद अली और जॉर्ज फर्नांडीस को होने वाली पार्किंसंस को हल्के में क्यों न लें? जानिए लक्षण, कारण और इलाज : हेलो डॉक्टर
    Apr 5 2026
    Parkinson’s disease क्या है? शरीर में कैसे शुरू होती है? क्या यह सिर्फ बुजुर्गों की बीमारी है या युवाओं में भी हो सकती है? दिमाग के किस हिस्से पर इसका असर पड़ता है? डोपामिन की कमी इसमें क्या रोल निभाती है? शुरुआती लक्षण क्या होते हैं जिन्हें लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं? हाथ कांपना ही Parkinson’s है, या और भी संकेत होते हैं? क्या लिखावट या चलने के तरीके में बदलाव भी संकेत हो सकता है? Parkinson’s और सामान्य उम्र बढ़ने के लक्षणों में फर्क कैसे करें? Parkinson’s होने के मुख्य कारण क्या माने जाते हैं? क्या यह जेनेटिक भी हो सकता है? पर्यावरण का इसमें कितना रोल है? क्या लाइफस्टाइल इसे प्रभावित करता है? क्या Parkinson’s पूरी तरह ठीक हो सकता है या सिर्फ कंट्रोल होता है? कौन-कौन सी दवाइयाँ सबसे आम हैं? Deep Brain Stimulation क्या है और कब किया जाता है? फिजियोथेरेपी और एक्सरसाइज कितनी जरूरी है? Parkinson’s से मरीज की दिनचर्या कैसे बदलती है? बोलने, निगलने या सोने पर क्या असर पड़ता है? मानसिक स्वास्थ्य पर इसका क्या प्रभाव होता है? परिवार और केयरगिवर्स को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? क्या हर कांपना Parkinson’s होता है? क्या यह बीमारी हमेशा तेजी से बढ़ती है? क्या एक्सरसाइज या डाइट से इसे रोका जा सकता है? क्या Parkinson’s का कोई “silent phase” होता है जो पहले से शुरू हो जाता है? नई रिसर्च या इलाज में क्या प्रगति हो रही है? क्या AI या नई टेक्नोलॉजी इसमें मदद कर रही है? ऐसे सभी सवालों के जवाब जानिए हेलो डॉक्टर के इस एपिसोड में Marengo Asia Hospitals, Gurugram के Neurosurgeon Dr. Himanshu Champaneri से. प्रड्यूसर/होस्ट : अतुल तिवारीसाउंड मिक्स : रोहन What is Parkinson's disease? How does it begin in the body? Is it only a disease of old age, or can it also affect younger people? Which part of the brain does it impact? What role does dopamine deficiency play in it? What are the early symptoms that people often ignore? Is hand tremor the only sign of Parkinson’s, or are there other indicators as well? Can changes in handwriting or walking pattern also be signs? How can we differentiate between Parkinson’s and normal aging? What are the main causes of Parkinson’s? Can it be genetic? How much does the environment contribute? Does lifestyle have an impact on it? Can Parkinson’s be completely cured, or is it only manageable? What are the most commonly used medications? What is Deep Brain Stimulation, and when is it recommended? How important are physiotherapy and exercise? How does Parkinson’s affect a patient’s daily life? What impact does it have on speaking, swallowing, and sleep? How does it affect mental health? What should family members and caregivers keep in mind? Is every tremor a sign of Parkinson’s? Does the disease always progress rapidly? Can exercise or diet prevent it? Is there a “silent phase” that begins before visible symptoms appear? What advancements are being made in research and treatment? Can AI and new technologies help in managing Parkinson’s? Find answers to all these questions in this episode of Hello Doctor, featuring Neurosurgeon Dr. Himanshu Champaneri from Marengo Asia Hospitals, Gurugram.Producer/Host: Atul TiwariSound Mix: Rohan
    Show More Show Less
    25 mins
  • पेशाब रोकने की आदत से बनती है पथरी? ब्लैडर स्टोन में बीयर पीना फायदेमंद या नुकसानदेह : हेलो डॉक्टर
    Mar 29 2026
    ब्लैडर की पथरी, किडनी की पथरी से कैसे अलग है? किडनी स्टोन नीचे आकर क्या ब्लैडर स्टोन बन सकता है? यह समस्या कितनी आम है और किन लोगों में ज़्यादा देखने को मिलती है? ब्लैडर स्टोन बनने के मुख्य कारण क्या होते हैं? ब्लैडर स्टोन होने पर शरीर क्या संकेत देता है? कहां-कहां दर्द होता है? क्या बिना लक्षण के भी ब्लैडर स्टोन हो सकता है? पेशाब में जलन या खून आना, क्या ये हमेशा स्टोन का संकेत होता है? अगर किसी को बार-बार पेशाब लगती है लेकिन आता कम है! क्या यह स्टोन का संकेत हो सकता है? ब्लैडर स्टोन की पहचान कैसे की जाती है? कौन-कौन से टेस्ट होते हैं? क्या अल्ट्रासाउंड से यह साफ पता चल जाता है? क्या ब्लैडर स्टोन बिना ऑपरेशन के ठीक हो सकता है? ऑपरेशन की ज़रूरत कब पड़ती है? आजकल कौन-कौन सी नई तकनीकें इस्तेमाल हो रही हैं? इलाज के बाद दोबारा स्टोन बनने की संभावना कितनी होती है? क्या पेशाब रोककर रखने की आदत से भी ब्लैडर स्टोन बन सकता है? प्रोस्टेट की समस्या और ब्लैडर स्टोन का क्या संबंध है? बच्चों में यह क्यों होता है? क्या खानपान का ब्लैडर स्टोन से सीधा संबंध है? किन चीज़ों से बचना चाहिए और क्या ज्यादा लेना चाहिए? पानी कितना पीना सही माना जाता है? ब्लैडर स्टोन और बार-बार होने वाले यूरिन इन्फेक्शन का क्या संबंध है? क्या ब्लैडर पूरी तरह खाली न हो पाने से स्टोन बनता है? क्या बीयर या कुछ घरेलू नुस्खे स्टोन निकाल देते हैं? गर्मी में पानी कम पीने से कितना रिस्क बढ़ता है? क्या स्टोन अपने आप पेशाब से बाहर आ सकता है? ब्लैडर स्टोन से बचने के लिए रोज़मर्रा में क्या सावधानियाँ रखें? कई लोग दर्द सहकर दवा लेते रहते हैं कब ये खतरनाक हो जाता है? जिन लोगों को एक बार हो चुका है, उन्हें आगे क्या खास ध्यान रखना चाहिए? लोग सबसे बड़ी गलती क्या करते हैं जब उन्हें पेशाब से जुड़ी दिक्कत होती है? पथरी से जुड़े सारे सवालों को समझिए फोर्टिस हॉस्पिटल ओखला के यूरोलॉजी डिपार्टमेंट के एडिशनल डायरेक्टर डॉ. पंकज पंवार के साथ. होस्ट/प्रड्यूसर : अतुल तिवारी साउंड मिक्स : अमन Bladder stones—how are they different from kidney stones? Can a kidney stone travel down and become a bladder stone? How common is this problem, and who is most at risk? What are the main causes of bladder stones? What symptoms does the body show, and where is the pain felt? Can bladder stones exist without any symptoms? Do burning or blood in urine always indicate stones? If someone feels the urge to urinate frequently but passes only a small amount, could that be a sign? How are bladder stones diagnosed, and what tests are ...
    Show More Show Less
    Not Yet Known
  • अबॉर्शन की गोली से जान जा सकती है? गर्भपात का सेफ़ तरीक़ा, Pregnancy और जोखिम को समझिए: हेलो डॉक्टर
    Mar 22 2026
    सेफ अबॉर्शन को आम भाषा में कैसे समझा जाए? इसके अलग-अलग तरीके क्या होते हैं? क्या अबॉर्शन और अपने आप गर्भ गिरना एक ही बात है? क्या अबॉर्शन हमेशा खतरनाक होता है? सेफ और अनसेफ अबॉर्शन में असल फर्क क्या है? अबॉर्शन करवाना सही है या गलत? मेडिकल नजरिए से इसे कैसे देखा जाता है? क्या अबॉर्शन एक आम प्रक्रिया है या बहुत कम होता है? क्या शुरुआती हफ्तों में अबॉर्शन आसान होता है? क्या इसमें बहुत दर्द होता है और पूरी प्रक्रिया में कितना समय लगता है? घंटे, दिन या हफ्ते? क्या अबॉर्शन करवाने से समाज में बदनामी का डर सच है या सिर्फ़ सोच? इससे जुड़ी सबसे आम गलतफहमियाँ कौन सी हैं? क्या देर करने से खतरा बढ़ सकता है? घरेलू तरीके या खुद से दवा लेना कितना भारी पड़ सकता है? क्या आज सबसे बड़ा खतरा खुद से दवा लेना ही है? लोग डॉक्टर के पास आने में देरी क्यों करते हैं? डर, पैसे या सही जानकारी की कमी? क्या अबॉर्शन से आगे चलकर माँ बनने की क्षमता पर असर पड़ता है, या यह सिर्फ़ डर है? क्या बार-बार अबॉर्शन करवाना नुकसानदेह होता है? दर्द को कैसे संभाला जाता है? पूरी प्रक्रिया के बाद सामान्य होने में कितना समय लगता है? क्या इसके लिए पति या परिवार की अनुमति ज़रूरी होती है? डॉक्टर किन परिस्थितियों में अबॉर्शन करने से मना कर सकता है? क्या हर महिला अबॉर्शन करवा सकती है या कुछ स्थितियों में मना होता है? अबॉर्शन से जुड़े ऐसे ही हर सवाल और हर गलतफहमी को समझिए हेलो डॉक्टर के इस एपिसोड में, फोर्टिस अस्पताल, नोएडा की प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मोनिका वाधवान से. होस्ट/प्रड्यूसर : अतुल तिवारी साउंड मिक्स : रोहन How can safe abortion be explained in simple terms? What are the different methods involved? Is abortion the same as a miscarriage, or are they different? Is abortion always dangerous? What is the real difference between safe and unsafe abortion? Is choosing abortion right or wrong, and how is it viewed from a medical perspective? Is abortion a common procedure or something rare? Is it easier in the early weeks? Does it involve a lot of pain, and how long does the entire process take, hours, days, or weeks? Is the fear of social stigma around abortion real or just a perception? What are the most common misconceptions associated with it? Does delaying the decision increase the risk? How dangerous can home remedies or self-medication be? Is taking abortion pills without medical guidance one of the biggest risks today? Why do people delay going to a doctor, fear, cost, or lack of proper information? Does abortion affect future fertility, or is that just a myth? Is it harmful to undergo abortion multiple times? How is the pain managed, and how long does it take to recover fully? Is the permission of a husband or family necessary? In what situations can a doctor refuse to perform an abortion? Can every woman opt for abortion, or are there certain conditions where it is not advised? Understand all these questions and clear the myths around abortion in this episode of Hello Doctor with Dr. Monika Wadhawan, Director of ...
    Show More Show Less
    35 mins
  • बच्चेदानी के मुंह पर कैंसर क्यों हो जाता है? सर्वाइकल कैंसर, HPV वैक्सीन और इलाज जानिए | हेलो डॉक्टर
    Mar 15 2026
    सर्वाइकल कैंसर क्या होता है? शरीर के किस हिस्से में यह कैंसर होता है और यह कैसे शुरू होता है? भारत में सर्वाइकल कैंसर कितना आम है? क्या यह सच है कि यह कैंसर धीरे-धीरे कई सालों में विकसित होता है? सर्वाइकल कैंसर का सबसे बड़ा कारण HPV (Human Papillomavirus) बताया जाता है, यह वायरस क्या है? क्या हर HPV संक्रमण कैंसर में बदल जाता है? किन महिलाओं में इसका जोखिम ज्यादा होता है? क्या कम उम्र में शादी या कई गर्भधारण इसका जोखिम बढ़ाते हैं? क्या धूम्रपान या कमजोर इम्यूनिटी भी इससे जुड़ी होती है? सर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या होते हैं? क्या कई बार कोई लक्षण ही नहीं होते और फिर भी कैंसर हो सकता है? कौन-से संकेत ऐसे हैं जिन्हें महिलाएँ कभी नज़रअंदाज़ न करें? Pap smear टेस्ट क्या होता है? महिलाओं को किस उम्र से Pap smear करवाना चाहिए? HPV टेस्ट और Pap smear में क्या अंतर है? कितने समय के अंतराल पर यह टेस्ट करवाना चाहिए? HPV वैक्सीन क्या है और यह कैसे काम करती है? यह वैक्सीन किस उम्र में लगवानी चाहिए? क्या शादीशुदा महिलाओं को भी यह वैक्सीन लग सकती है? क्या वैक्सीन लगने के बाद भी स्क्रीनिंग जरूरी रहती है? अगर शुरुआती स्टेज में पता चल जाए तो इलाज कितना सफल होता है? सर्वाइकल कैंसर के मुख्य उपचार क्या होते हैं – सर्जरी, रेडिएशन, कीमोथेरेपी? क्या इलाज के बाद महिला सामान्य जीवन जी सकती है? क्या इलाज के बाद माँ बनने की संभावना बनी रहती है? सर्वाइकल कैंसर से जुड़े सबसे बड़े मिथक या गलतफहमिययां क्या हैं? भारत में महिलाएँ अक्सर जांच करवाने से क्यों बचती हैं? परिवार और समाज इस विषय पर जागरूकता कैसे बढ़ा सकते हैं? हर महिला को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए तीन सबसे जरूरी बातें क्या करनी चाहिए? ऐसे सभी सवालों के जवाब जानिए हेलो डॉक्टर के इस एपिसोड में कैलाश हॉस्पिटल नोएडा के ऑनकोलॉजिस्ट सर्जन डॉक्टर मनीष साहनी से. प्रड्यूसर/होस्ट : अतुल तिवारी साउंड मिक्स : रोहन What is cervical cancer? Which part of the body does it affect, and how does it begin? How common is cervical cancer in India? Is it true that this cancer develops slowly over many years? The biggest cause of cervical cancer is said to be HPV (Human Papillomavirus). What exactly is this virus? Does every HPV infection turn into cancer? Which women have a higher risk of developing cervical cancer? Does early marriage or multiple pregnancies increase the risk? Is smoking or a weak immune system also linked to it? What are the early symptoms of cervical cancer? Is it possible that sometimes there are no symptoms at all and the cancer is still present? Which warning signs should women never ignore? What is a Pap smear test? At what age should women start getting a Pap smear done? What is the difference between an...
    Show More Show Less
    24 mins